• Home
  • चंडीगढ़ ट्राइसिटी
  • पंचकुला/ शहर के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Image

पंचकुला/ शहर के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पंचकुला, 26 मार्च : शहर के समग्र विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर आज पंचकुला में एक विशेष संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी बहुमुखी प्रतिभाओं लोगों ने अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम में फिल्म “धुरंधर 2” में अभिनय करने वाली उभरती कलाकार जाह्नवी बंसल, समाजसेवी व उद्योगपति एम.के. भाटिया तथा एंटरप्रेन्योर रोबिन ने पत्रकारों से रूबरू होकर पंचकुला के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

मिट्स फ़ार्मा, पंचकुला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक पहल और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव साझा किए गए। एम के भाटिया ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सपने देखने चाहिए और फिर फोकस कर अपने कम्युनिकेशन स्किल के ज़रिए सफलता प्राप्त करनी चाहिए ।
जाह्नवी ने धुरंधर की शूटिंग की यादें ताज़ा करते हुए बताया कि शुरू से ऐक्टिंग का ही सपना देखा था,सतत मेहनत और लगन से ही सफलता मिली। चर्चा के दौरान शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

1 Comments Text
  • 📉 ETH Crypto Refund Program Claim Your Refund 📩➤ telegra.ph/Compensations-03-29-4?hs=d4b7be79a185d768f5b57a49c84f17c7& 📉 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    me9xtc
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *