• Home
  • बड़ी खबर
  • चंडीगढ़/ श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित
Image

चंडीगढ़/ श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त एकत्रित

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व पौधे भेंट कर नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर : सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी (मोहाली, चंडीगढ़ एवं पंचकूला) की ओर से रोटरी ब्लड रिसोर्स सेंटर, सेक्टर-37, चंडीगढ़ के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन तथा फिनेस इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ ने भी शिविर के आयोजन में सहभागिता की। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 30 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर के संयोजक एवं पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ सप्रेम फूलदार पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर रक्तदाताओं को नशे से दूर रहने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जोड़कर समाज को स्वास्थ्य और प्रकृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

विहंगम योग संत समाज ट्राइसिटी के प्रमुख अजय दुबे ने समस्त विहंगम परिवार की ओर से श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले रोटरी ब्लड रिसोर्स सेंटर, जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन, फिनेस इंस्टीट्यूट, सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शिविर के माध्यम से रक्तदान, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *