जीरकपुर (मोहाली), 27 जुलाई 2026 : देश के अग्रणी बेबी केयर ब्रांड पोपीज़ बेबी केयर ने पंजाब में अपने पहले एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ जीरकपुर में कर उत्तर भारत में अपने विस्तार अभियान को नई मजबूती दी है। यह कंपनी का वैश्विक स्तर पर 112वां स्टोर है और चंडीगढ़ के बाद ट्राइसिटी क्षेत्र में उसका दूसरा प्रमुख रिटेल आउटलेट बन गया है।
एनएच-22, अंबाला-चंडीगढ़ एक्सप्रेसवे स्थित पूजा प्लाजियो में रविवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में ट्रिनेत्रा इंटरनेशनल के भुवनेश हरिताश ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय परिवार, ग्राहक, व्यापार जगत के प्रतिनिधि और कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
नए एक्सक्लूसिव स्टोर में नवजात शिशुओं से लेकर चार वर्ष तक के बच्चों के लिए आवश्यक लगभग सभी श्रेणियों के उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें प्रीमियम बेबी वियर, न्यूबॉर्न किट, डायपर, वाइप्स, फीडिंग एक्सेसरीज़, बाथ एवं स्किन केयर उत्पाद, ऑर्गेनिक बेबी केयर रेंज और पर्यावरण के अनुकूल बांस के कपड़ों से तैयार विशेष परिधान शामिल हैं।
इस अवसर पर पोपीज़ बेबी केयर के संस्थापक एवं सीएमडी शाजू थॉमस ने कहा कि पंजाब उत्तर भारत में कंपनी की विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में ग्राहकों से मिले सकारात्मक सहयोग के बाद जीरकपुर में नया स्टोर शुरू किया गया है। उनका कहना था कि जीरकपुर की रणनीतिक स्थिति पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के परिवारों तक कंपनी के सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण बेबी केयर उत्पादों को आसानी से पहुंचाने में मदद करेगी।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 में स्थापित पोपीज़ बेबी केयर गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और प्रत्येक उत्पाद उपभोक्ताओं तक पहुंचने से पहले 28 गुणवत्ता परीक्षणों से गुजरता है। कंपनी ने अपनी विस्तार योजना के तहत जल्द ही करनाल और यमुनानगर में भी नए स्टोर शुरू करने की घोषणा की है।

















