• Home
  • पंचकूला
  • पंचकूला/ सेक्टर 31 में आज और कल बहेगी ज्ञान और योग की गंगा : स्वामी लाल जी व सुधांशु जी महाराज का रहेगा सान्निध्य
Image

पंचकूला/ सेक्टर 31 में आज और कल बहेगी ज्ञान और योग की गंगा : स्वामी लाल जी व सुधांशु जी महाराज का रहेगा सान्निध्य

पंचकूला, 12 सितंबर : शहर में अध्यात्म, भक्ति और स्वास्थ्य का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। परम पूज्य स्वामी लाल जी महाराज एवं पूज्य गुरु श्री सुधांशु जी महाराज के पावन सान्निध्य में दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

​कार्यक्रम की शुरुआत आज, 12 सितंबर (शनिवार) शाम 5:00 बजे सेक्टर-31, मोरनी रोड स्थित ‘शिवधाम आश्रम’ में होगी, जहाँ शाम 7:00 बजे तक आनंदमय भक्ति सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु भजनों और गुरुवाणी के माध्यम से आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगे।

​आयोजन के दूसरे दिन, 13 सितंबर (रविवार) शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक सेक्टर-12 स्थित ‘योग दिव्य मंदिर’ में भव्य ‘दिव्य योग भक्ति सत्संग’ आयोजित होगा। इस दौरान योग, ध्यान और भक्ति संगीत की दिव्य गंगा बहेगी। आयोजकों ने पंचकूला व आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस आध्यात्मिक समागम में पहुँचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *