• Home
  • आईपीएल 2026
  • मोहाली/ निप्पॉन पेंट ने भारतीय बाजार में पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से आईपीएल 2026 की पंजाब किंग्स के साथ की साझीदारी
Image

मोहाली/ निप्पॉन पेंट ने भारतीय बाजार में पैठ मजबूत करने के उद्देश्य से आईपीएल 2026 की पंजाब किंग्स के साथ की साझीदारी

मोहाली : निप्सी ग्रुप का हिस्सा और एशिया प्रशांत की नंबर 1 पेंट एवं कोटिंग विनिर्माता कंपनी निप्पॉन पेंट इंडिया ने आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स के साथ इसकी फ्रैंचाइजी के आधिकारिक साझीदार के तौर पर एक ऐतिहासिक साझीदारी की घोषणा की। निप्पॉन पेंट का लोगो इस टूर्नामेंट के हर मैच में पंजाब किंग्स की जर्सी की दाहिनी आस्तीन पर दिखाई देगा जिससे यह ब्रांड इस धरती पर सबसे बड़े और लोकप्रिय खेलों में से एक खेल के दर्शकों के सामने उभरकर आएगा।

इस साझीदारी की घोषणा निप्पॉन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री शरद मल्होत्रा, निप्पॉन पेंट इंडिया के अध्यक्ष (डेकोरेटिव कोटिंग्स बिजनेस) श्री मार्क टीटस और पंजाब किंग्स के सीईओ श्री सतीश मेनन द्वारा भारत और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर और आईपीएल के ऑल टाइम अग्रणी विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल और पंजाब किंग्स के क्रिकेटर एवं सबसे भरोसेमंद फिनिशरों में से एक शशांक सिंह की उपस्थिति में की गई।

इस साझीदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए निप्पॉन पेंट (इंडिया) ग्रुप के प्रबंध निदेशक श्री शरद मल्होत्रा ने कहा कि हमें पंजाब किंग्स के साथ हाथ मिलाते हुए बेहद खुशी है। यह एक ऐसी टीम है जिसमें जीतने के लिए जबरदस्त ऊर्जा और निडरता है और अथक प्रयासरत रहती है। इस टीम की कभी हार नहीं मानने की मनोवृत्ति निप्पॉन पेंट के बुनियादी मूल्यों से गहराई से मेल खाती है। यही जुझारूपन की भावना हमारे विजन को प्रेरित करती है क्योंकि हम एक गतिशील, अजेय राष्ट्र का जश्न मना रहे हैं जो लगातार प्रगति कर रहा है। यह आईपीएल हमें भारत के हर कोने से क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ने का एक असाधारण प्लेटफॉर्म देता है और इस साझीदारी के जरिए हम रंग, ऊर्जा और दोनों ब्रांडों की पूरी ताकत के साथ ठीक यही करने का इरादा रखते हैं।

इस अनावरण कार्यक्रम में पंजाब किंग्स की जर्सी की दाहिनी आस्तीन पर बने निप्पॉन पेंट के लोगो को भी प्रदर्शित किया गया। पंजाब किंग्स की लाल और नीले रंग की जर्सी पर निप्पॉन पेंट का लोगो प्रमुखता के साथ दर्शाया गया है जिससे इस ब्रांड और टीम की पहचान के बीच मजबूत तालमेल का पता चलता है। इस अवसर पर निप्पॉन पेंट और पंजाब किंग्स का ब्लॉबी शुभंकर ब्लॉबर शेर को पेश किया जाना एक अन्य रचनात्मक घटक रहा जो इस टीम के साथ जुड़ी ताकत, ऊर्जा और निडरता का प्रतीक है। यह शुभंकर पूरे आईपीएल सीजन में दर्शकों को तल्लीन रखने के अभियानों, डिजिटल एक्टिवेशन और रिटेल अनुभव में एक प्रमुख पात्र बनने जा रहा है जिससे इस साझीदारी की पहुंच स्टेडियम की सीमा से परे होने जा रही है।

1 Comments Text
  • ph365casinoph says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Sa PH365CasinoPH ako naglalaro. Okay naman, mabilis mag-respond ang customer service. ph365casinoph
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *