डेराबस्सी (मोहाली), 18 सितंबर : STOLZEL Automation Private Limited के परिसर में भगवान विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ आयोजित की गई। कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर कार्यस्थल की सुरक्षा, सुख-समृद्धि और कंपनी की निरंतर प्रगति की कामना की।
पूजा के दौरान भगवान विश्वकर्मा को सृजन, तकनीकी कौशल और कर्मठता का प्रतीक बताते हुए कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक और औद्योगिक विकास के दौर में कौशल, अनुशासन तथा सुरक्षित कार्यप्रणाली का विशेष महत्व है।
इस अवसर पर STOLZEL के सीईओ डॉ. संतोष चौरसिया ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रम, हुनर और सृजनशीलता के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत, निष्ठा और सामूहिक सहयोग से संभव होती है।
कार्यक्रम में ऑपरेशन मैनेजर विजय यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियेेश ठाकुर, सेल्स मैनेजर अमीषा श्रीवास्तव, कमर्शियल मैनेजर अश्वनी कुमार, मार्केटिंग मैनेजर हर्षित, क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर शालू, परचेज मैनेजर मधु शर्मा, स्टोर मैनेजर राज कुमार, वर्कशॉप मैनेजर अनिल यादव, डिजाइन एंड डेवलपमेंट मैनेजर प्रभु कुमार, डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर मोहिंदर कुमार, मेंटेनेंस मैनेजर परमेश्वर कुमार, सर्विस इंजीनियर कमलकांत तथा डिस्पैच मैनेजर राजा राम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
पूजन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह का वातावरण बना रहा।

















