• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ 302 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश : महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी
Image

चंडीगढ़/ 302 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश : महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

चंडीगढ़, 19 जुलाई 2026 : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में सेक्टर-15 डी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सेक्टर-15 एवं सेक्टर-40 शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिलाओं सहित कुल 302 निरंकारी श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ.पी. निरंकारी ने मुखी सोहन सिंह बांगा, पवन कुमार तथा क्षेत्रीय संचालक करनैल सिंह की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर ओ.पी. निरंकारी ने कहा कि संत निरंकारी मिशन का मूल संदेश “मानव को मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और यही सच्ची मानव सेवा है।

उन्होंने बताया कि बाबा हरदेव सिंह महाराज के आशीर्वाद से वर्ष 1986 से शुरू हुई रक्तदान मुहिम आज भी निरंतर जारी है। अब तक देशभर में 9,000 से अधिक रक्तदान शिविरों के माध्यम से 15 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। इस वर्ष चंडीगढ़ जोन में 20 रक्तदान शिविर आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनसे लगभग 3,500 यूनिट रक्त संग्रहित किया जाएगा।

मुखियों ने अपने संबोधन में कहा कि युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने समाज को सत्य, सादगी और सदाचार का मार्ग दिखाया तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाकर सेवा कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा दी। बाबा हरदेव सिंह ने “खून नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” का संदेश देकर रक्तदान को जन-जन का अभियान बनाया, जिसे सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

शिविर में पीजीआई, चंडीगढ़ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता तथा सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉ. नितिका के नेतृत्व में 10 सदस्यीय मेडिकल टीम ने रक्त संग्रह किया। पूरे आयोजन के दौरान संगत और सेवादारों ने अनुशासन, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई।

1 Comments Text
  • Neha Sharma says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    🩸👏 302 रक्तदाताओं का यह योगदान सचमुच प्रेरणादायक है। रक्तदान महादान है, जो किसी की जिंदगी बचा सकता है। मानव सेवा की इस पहल को सलाम! ❤️🙏🌟
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *