• Home
  • अररिया
  • अररिया/ सीमा क्षेत्र में एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
Image

अररिया/ सीमा क्षेत्र में एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नरपतगंज (अररिया), 20 सितंबर 2026 : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए नेपाली और भारतीय मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 19 सितंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

एसएसबी के अनुसार, जवानों ने बेला गांव के वार्ड संख्या-07 में भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 198/2 से करीब 20 मीटर भारत की ओर रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर जांच की। इस दौरान 1,05,100 नेपाली रुपये और 3,100 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

मामले में मोनू कुमार, निवासी बेला वार्ड संख्या-06 को गिरफ्तार किया गया। एसएसबी ने बरामद मुद्रा और गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग, फारबिसगंज को सौंप दिया।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी एवं गश्त लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *