• Home
  • अररिया
  • अररिया/ नरपतगंज प्रखंड के पलासी पंचायत की सरपंच ममता देवी व समाजसेवी ब्रह्मदेव यादव ने दी दशहरा एवं विजयादशमी की बधाई
Image

अररिया/ नरपतगंज प्रखंड के पलासी पंचायत की सरपंच ममता देवी व समाजसेवी ब्रह्मदेव यादव ने दी दशहरा एवं विजयादशमी की बधाई

नरपतगंज (अररिया): प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत की सरपंच ममता देवी तथा सरपंच पति एवं वरिष्ठ समाजसेवी ब्रह्मदेव यादव ने विजयादशमी (दशहरा) एवं दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर समस्त पलासी पंचायत वासियों एवं प्रखंड वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

प्रेस को जारी अपने संदेश में सरपंच ममता देवी ने कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पावन पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों, भेदभाव और वैमनस्य को समाप्त कर सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

वहीं समाजसेवी ब्रह्मदेव यादव ने पंचायत वासियों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पलासी पंचायत को स्वच्छ, समृद्ध, शिक्षित और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। इस विजयादशमी हम सब मिलकर अपनी पंचायत के सर्वांगीण विकास का संकल्प लें।

उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि यह पर्व सभी पंचायत वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *