• Home
  • अररिया
  • अररिया/ जोगबनी में नि:शुल्क दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन
Image

अररिया/ जोगबनी में नि:शुल्क दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

जोगबनी (अररिया), 14 सितंबर 2026: पटेलनगर स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को एक दिवसीय नि:शुल्क दंत एवं मुख स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क जांच की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, अध्यक्ष रामप्रकाश प्रसाद, पूर्णिया विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्य, प्रवासी कार्यकर्ता सुदर्शन, विद्यालय संरक्षक सत्यदेव प्रकाश विश्वास, कोषाध्यक्ष भगवत प्रसाद मेहता, सचिव राजनन्दन यादव, अध्यक्षा सह नगर परिषद जोगबनी की मुख्य पार्षद रानी देवी तथा उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने मां भारती एवं मां सरस्वती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्या नंद मंडल ने अतिथियों का परिचय कराया और उनका स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य वक्ता रामलाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। स्वस्थ शरीर के बिना बेहतर शिक्षा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से विद्यालय में वर्ष में दो बार नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।

विद्यालय की अध्यक्षा सह मुख्य पार्षद रानी देवी ने स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग पर जोर देते हुए लोक शिक्षा समिति के पदाधिकारियों और चिकित्सकों की टीम के प्रति आभार जताया।

शिविर में अनुमंडल के विशेषज्ञ दंत चिकित्सक डॉ. एल. डी. माहेश्वरी, डॉ. सुमीत काबरा, डॉ. ब्यूटी सिंह, डॉ. अविनाश, डॉ. शुभम, डॉ. आकाश एवं डॉ. अभिनव ने मरीजों की दंत एवं मुख संबंधी जांच की। जांच के दौरान चिकित्सकों ने दांतों की नियमित सफाई, मुख की स्वच्छता तथा दंत रोगों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

शिविर में जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क दवाइयां, टूथब्रश और टूथपेस्ट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव राजनन्दन यादव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद शांति मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *