• Home
  • अररिया
  • अररिया/ मीरगंज घाट की सफाई में जुटा नगर परिषद : जेसीबी से हटाया जा रहा जंगल व कचरा
Image

अररिया/ मीरगंज घाट की सफाई में जुटा नगर परिषद : जेसीबी से हटाया जा रहा जंगल व कचरा

राकेश कुमार, जोगबनी (अररिया)

जोगबनी (अररिया), 24 सितंबर : नगर परिषद जोगबनी की ओर से मीरगंज घाट परिसर की साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया है। लंबे समय से घाट परिसर में फैली झाड़ियों, जंगल और कचरे के कारण शव दाह संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो गई थी।

नगर परिषद द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से घाट परिसर में उगी झाड़ियों और जंगल के साथ-साथ जमा कचरे को हटाया जा रहा है। सफाई अभियान का उद्देश्य दाह संस्कार स्थल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाना है, ताकि अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घाट पर नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण परिसर में झाड़ियां और कचरा जमा हो गया था। इससे दाह संस्कार के दौरान लोगों को जगह की कमी के साथ गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी झेलनी पड़ती थी।

नगर परिषद की ओर से शुरू कराए गए सफाई कार्य से स्थानीय लोगों में राहत की उम्मीद जगी है। लोगों ने मांग की है कि सफाई अभियान के बाद घाट पर नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही दाह संस्कार स्थल के उचित रखरखाव पर भी ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *