• Home
  • अररिया
  • अररिया/ एसएसबी के संयुक्त चिकित्सालय बथनाहा में डिजिटल एक्स-रे सुविधा का हुआ शुभारंभ
Image

अररिया/ एसएसबी के संयुक्त चिकित्सालय बथनाहा में डिजिटल एक्स-रे सुविधा का हुआ शुभारंभ

DIG मधुकर अमिताभ ने किया डिजिटल एक्स-रे कक्ष का उद्घाटन, मरीजों से मिले और बांटे फल

राकेश कुमार, जोगबनी (अररिया)

बथनाहा (अररिया), 17 सितंबर 2026 : सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के संयुक्त चिकित्सालय, बथनाहा में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। गुरुवार को सेक्टर मुख्यालय, पूर्णिया के उपमहानिरीक्षक (DIG) मधुकर अमिताभ ने अस्पताल परिसर में नवनिर्मित डिजिटल एक्स-रे कक्ष का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर संयुक्त चिकित्सालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा भी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ आयोजित की गई। उद्घाटन के बाद DIG मधुकर अमिताभ ने अस्पताल की विभिन्न शाखाओं और वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बीच फल का वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विभिन्न वार्डों तथा कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली गई। डिजिटल एक्स-रे कक्ष के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से एक्स-रे जांच की सुविधा मिल सकेगी, जिससे चिकित्सा जांच एवं उपचार प्रक्रिया को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार बोरा, कमांडेंट (पैथोलॉजी), डॉ. रुमा अरोड़ा, कमांडेंट (एनेस्थीसिया), डॉ. दीपक कुमार प्रसाद, कमांडेंट (चिकित्सा), नितिन कुमार गुप्ता, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ. बी.बी. सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), एसएमएस आईसी अशीना देवी तथा आशीष कुमार जांगिड़, उपनिरीक्षक (रेडियोग्राफर) सहित संयुक्त चिकित्सालय एवं 56वीं वाहिनी के अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सुविधा की शुरुआत को मरीजों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 Comments Text
  • fortunegems3 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    This place has completely changed how I approach daily gaming sessions. The vibrant design makes it so easy to navigate and I never waste time searching for my favorite titles. Withdrawals are processed within the hour which is a massive relief after dealing with slow platforms before. It really feels like a community built around player satisfaction rather than just chasing profits. fortunegems3
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *