• Home
  • अररिया
  • अररिया/ सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 124.5 लीटर नेपाली शराब बरामद
Image

अररिया/ सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 124.5 लीटर नेपाली शराब बरामद

जवानों को देखते ही बोरी छोड़ नेपाल की ओर भागे तस्कर, जब्त शराब मद्यनिषेध विभाग को होगी सुपुर्द

बथनाहा (अररिया), 16 सितंबर 2026 : भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 124.5 लीटर नेपाली शराब बरामद की है।

एसएसबी के अनुसार, जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से शराब की खेप लेकर भारत की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर मंगलवार की रात पुराना सिकटिया गांव के समीप भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 173 से करीब 200 मीटर भारत की ओर रात्रि गश्ती के दौरान जवानों ने संदिग्ध लोगों को सिर पर बोरी लेकर आते देखा।

एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर बोरी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर भाग निकले। जवानों ने मौके पर छोड़ी गई बोरियों की तलाशी ली, जिसमें कुल 124.5 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई।

एसएसबी ने बताया कि बरामद नेपाली शराब को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए मद्यनिषेध विभाग, अररिया को सुपुर्द किया जाएगा। सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ एसएसबी की कार्रवाई लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *