• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ पुनीत महाजन बने श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष
Image

चंडीगढ़/ पुनीत महाजन बने श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह, चंडीगढ़ प्रदेश की नई कार्यकारिणी का भी होगा विस्तार

नीतीश कुमार सिंह, चंडीगढ़

चंडीगढ़, 18 सितंबर : श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत ने समाजसेवी पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद ट्राइसिटी के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी।

संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम सागर गुप्ता और धर्म प्रचारक सियाराम भक्त राजकुमार सनातनी ने बताया कि संस्था का विस्तार देश के अलग-अलग राज्यों में किया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक राज्य में एक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुनीत महाजन को चंडीगढ़ प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में जल्द ही भजन-कीर्तन के साथ पुनीत महाजन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें ट्राइसिटी के अलावा दूसरे राज्यों से भी सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके बाद चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

पुनीत महाजन लंबे समय से समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे लगातार काम करते रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।

पुनीत महाजन भारतीय एकता मंच (रजिस्टर्ड) से भी जुड़े हैं। वहां वे जनरल सेक्रेटरी एवं को-कन्वीनर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत ने उन्हें चंडीगढ़ प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

श्री त्रिनाथ सेवा संस्थान भारत धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक कार्यों पर भी जोर दे रहा है। संस्था की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में मदद, पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने की योजना है। इसके अलावा सुख आश्रम शुरू करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

संस्था की ओर से ट्राइसिटी में हर महीने भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। हाल ही में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।

चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पुनीत महाजन ने संस्थान के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संस्था के माध्यम से समाजसेवा के कार्यों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संस्था के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *