• Home
  • अररिया
  • अररिया/ फारबिसगंज में महावीरी झंडा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सड़कों पर : शोभा यात्रा मार्ग का हुआ निरीक्षण
Image

अररिया/ फारबिसगंज में महावीरी झंडा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन सड़कों पर : शोभा यात्रा मार्ग का हुआ निरीक्षण

एसडीओ अभय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने किया रूट का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

राकेश कुमार, जोगबनी (अररिया)

फारबिसगंज (अररिया), 9 सितंबर : महावीरी झंडा महोत्सव को लेकर फारबिसगंज प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम सड़कों पर उतरी और शोभा यात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शोभा यात्रा के पूरे रूट की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि महावीरी झंडा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में महोत्सव मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि महावीरी झंडा महोत्सव फारबिसगंज की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है और सभी के सहयोग से इस परंपरा को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज, अंचल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ, थानाध्यक्ष फारबिसगंज सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *