• Home
  • नेपाल
  • बिराटनगर/ रसुवागढ़ी की दुखद घटना पर पारस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
Image

बिराटनगर/ रसुवागढ़ी की दुखद घटना पर पारस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

बिराटनगर : रसुवागढ़ी में 26 अगस्त 2026 को हुई अकल्पनीय एवं दुखद घटना में लोगों की जान जाने पर पारस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रा. लि. (PMH), बिराटनगर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी शोक संदेश में घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।

पारस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि रसुवागढ़ी में हुई इस दुखद घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके निधन से अस्पताल प्रबंधन अत्यंत मर्माहत है। अस्पताल ने दिवंगत आत्माओं की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। संदेश में कहा गया कि इस कठिन परिस्थिति में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की जा रही है।

पारस मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से हॉस्पिटल के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत हेम नारायण मेहता तथा अध्यक्ष डॉ. सफीउर रहमान ने यह शोक संदेश रूपी पत्र जारी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *