चंडीगढ़, 01 अगस्त 2026 : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पूर्वांचल विंग को अस्तित्व में लाने की भी घोषणा की । राजेश कुमार चौधरी को पूर्वांचल विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल समाज की आवाज को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन का विस्तार नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
राजेश कुमार चौधरी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व, चंडीगढ़ प्रभारी जर्नैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह तथा प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह औलख का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और अरविंद केजरीवाल के जनहितकारी विज़न को पूर्वांचल समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर पार्टी ने पूर्वांचल विंग की अन्य नियुक्तियों की भी घोषणा की। बॉबी सिंह को प्रदेश महासचिव, इंदल कुमार एवं अजीत पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पवन चौधरी, शशि कुमार और राकेश कुमार को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि पूरी टीम मिलकर चंडीगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा पूर्वांचल समाज के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

















