• Home
  • मोहाली
  • मोहाली/ नीरज कुमार सिंह सर्वसम्मति से SERWA, कांसल के अध्यक्ष चुने गए
Image

मोहाली/ नीरज कुमार सिंह सर्वसम्मति से SERWA, कांसल के अध्यक्ष चुने गए

मोहाली, 23 जुलाई 2026 : सुखना एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (SERWA), कांसल के वर्ष 2026–28 के चुनाव में पिछले दिनों नीरज कुमार सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। निर्विरोध निर्वाचन को सोसायटी के निवासियों द्वारा नई नेतृत्व टीम पर जताए गए विश्वास और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।

नई कार्यकारिणी में पी. सी. चौधरी उपाध्यक्ष, अजय कुमार महासचिव, कन्हैया लाल संयुक्त सचिव, सुंदर सिंह कोषाध्यक्ष तथा सुभाष चंद संयुक्त कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

अध्यक्ष बनने के बाद नीरज कुमार सिंह ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शी, जवाबदेह और सहभागी कार्यशैली के साथ सोसायटी के विकास को नई गति देगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर नागरिक सुविधाएं, पार्कों का रखरखाव, आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान प्राथमिकता में रहेगा।

उन्होंने हाल ही में निर्वाचित नगर पार्षद श्याम लाल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि नगर परिषद और स्थानीय निवासियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सुखना एन्क्लेव को एक आदर्श और व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

नई गवर्निंग बॉडी ने भरोसा दिलाया कि सभी निर्णय निवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिए जाएंगे। कार्यकारिणी ने एकजुटता, पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ सोसायटी के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *