• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ LIB Chandigarh Chapter ट्राइसिटी के नायाब हीरों को चुन-चुनकर कर रहा टीम का विस्तार
Image

चंडीगढ़/ LIB Chandigarh Chapter ट्राइसिटी के नायाब हीरों को चुन-चुनकर कर रहा टीम का विस्तार

वरिष्ठ शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं अन्य गण्यमान्य लोगों से मुलाकातों का सिलसिला लगातार जारी

चंडीगढ़ 08 जुलाई: समाज में सकारात्मक परिवर्तन, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत Let’s Inspire Bihar (LIB) Chandigarh Chapter ट्राइसिटी के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को जोड़ते हुए अपने सामाजिक अभियान का निरंतर विस्तार कर रहा है। संगठन लगातार समाज के ऐसे विशिष्ट एवं प्रेरणादायी लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के साझा अभियान से जोड़ रहा है।

इसी क्रम में पिछले दिनों LIB के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के DSP धीरज कुमार, Trigya Eduventure के सह-संस्थापक एवं निदेशक तथा Aakash Institute के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक परमेश्वर झा, पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (PGGC), सेक्टर-42, चंडीगढ़ के प्रो. पूर्णेंदु रंजन, बिहार परिषद्, चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय तथा Desh Bhagat University (Punjab) के नैदानिक अनुसंधान निदेशक एवं वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ प्रो. (डॉ.) सत्य देव पाण्डेय से आत्मीय भेंट कर शिक्षा, समाज निर्माण, नेतृत्व विकास, युवा सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कई गण्यमान्य लोगों को LIB के चंडीगढ़ चैप्टर से जोड़ा जा चुका है एवं वे लोग इस टीम में अपनी सक्रिय भूमिका भी निभा रहे हैं ।

LIB Chandigarh Chapter के मुख्य समन्वयक एवं STOLZEL Automation Pvt. Ltd. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संतोष चौरसिया के नेतृत्व में हुए इन संवादों में संस्थागत एवं शासकीय समन्वयक तथा BSF इंस्पेक्टर विष्णु राज, सामुदायिक सहभागिता समन्वयक नीतीश कुमार सिंह, BSF सब-इंस्पेक्टर राजीव रंजन, डिजिटल रूपांतरण समन्वयक गौरव कुमार तथा समाजसेवी अमित कुमार भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को LIB के संस्थापक एवं मगध क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव, IPS के नेतृत्व में संचालित संगठन के विजन, मिशन तथा शिक्षा, चरित्र निर्माण, युवा मार्गदर्शन, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।

DSP धीरज कुमार ने LIB द्वारा समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक जनभागीदारी बढ़ाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक अभियान युवाओं को सही दिशा देने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर LIB की ओर से उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिक्षाविद् परमेश्वर झा ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रो. पूर्णेंदु रंजन ने LIB की समाजोन्मुखी सोच की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रेरणा के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर समाज में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, युवा मार्गदर्शन एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों में LIB के साथ सक्रिय सहयोग देने की सहमति भी व्यक्त की।

बिहार परिषद्, चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय एवं प्रो. (डॉ.) सत्य देव पाण्डेय ने अपने दीर्घ सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवा, संस्कार, अनुशासन, सतत अध्ययन तथा नैतिक नेतृत्व ही समाज की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी एवं युवा वर्ग के समन्वित प्रयासों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में स्थायी एवं सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। दोनों वरिष्ठजनों ने LIB के संस्थापक विकास वैभव के दूरदर्शी विजन की सराहना करते हुए Chandigarh Chapter को भविष्य में हरसंभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान बिहार मूल के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, साहित्यकारों, उद्यमियों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को एक साझा मंच से जोड़ने, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य जागरूकता, चिकित्सा परामर्श, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, शैक्षणिक मार्गदर्शन तथा जनसेवा आधारित गतिविधियों को व्यापक रूप से आगे बढ़ाने पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

मुख्य समन्वयक डॉ. संतोष चौरसिया ने कहा कि LIB केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक जनआंदोलन है। Chandigarh Chapter का कार्यक्षेत्र चंडीगढ़ ट्राइसिटी, पंजाब एवं हरियाणा है। संगठन का उद्देश्य इन क्षेत्रों में रह रहे बिहार मूल के शिक्षाविदों, चिकित्सकों, वैज्ञानिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, साहित्यकारों, उद्यमियों एवं अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को एक साझा मंच पर जोड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति देना है।

उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी में अनेक ऐसे प्रतिभाशाली लोग हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। LIB ऐसे “नायाब हीरों” को खोजकर उन्हें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के साझा अभियान से जोड़ने का कार्य कर रहा है। साथ ही विभिन्न Chapters के बीच समन्वय, सहयोग एवं आत्मीयता को सुदृढ़ करते हुए LIB के विजन को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है।

सभी बैठकों के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों ने LIB Chandigarh Chapter की कार्यशैली, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जनसेवा के प्रति उसके समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में संगठन के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा मार्गदर्शन, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य समाजोपयोगी कार्यक्रमों के संयुक्त आयोजन पर सहमति व्यक्त की।

लगातार हो रही ये आत्मीय मुलाकातें इस बात का प्रमाण हैं कि LIB Chandigarh Chapter ट्राइसिटी, पंजाब एवं हरियाणा में अपने जनाधार, सामाजिक विश्वास और प्रभाव का निरंतर विस्तार करते हुए समाज के श्रेष्ठ एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को राष्ट्र निर्माण की साझा यात्रा से सफलतापूर्वक जोड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *