• Home
  • Wellness
  • नई दिल्ली/बीवाईसी फिटनेस फाउंडेशन ने महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन
Image

नई दिल्ली/बीवाईसी फिटनेस फाउंडेशन ने महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को लेकर विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन

नई दिल्ली : पिछले 17 वर्षों से महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय BYC Fitness Foundation ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिछले दिनों दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक भव्य एवं सार्थक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में उनके योगदान को सम्मानित करना था।

यह कार्यक्रम BYC Fitness Foundation, मैथिली भोजपुरी अकादमी, कला संस्कृति मंत्रालय, दिल्ली सरकार तथा केनरा बैंक के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत BYC Fitness Foundation के संस्थापक एवं सीईओ योग गुरु काजल चौधरी द्वारा मुख्य अतिथि ग्रेटर कैलाश की विधायक शिखा राय तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों पूजा कपिल मिश्रा, डॉ. श्रवण बागरिया, सारिका दीक्षित सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

अपने संबोधन में योग गुरु काजल चौधरी ने कहा कि महिला स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं बल्कि सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने बताया कि पिछले 17 वर्षों से उनकी संस्था महिलाओं को फिटनेस, योग, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज का निर्माण कर सकती है।

मुख्य अतिथि शिखा राय ने अपने संबोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने BYC Fitness Foundation के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिला स्वास्थ्य, फिटनेस, योग, मानसिक सशक्तिकरण और सामाजिक नेतृत्व जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने महिलाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई महिलाओं को “स्त्री-शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने इस पहल के लिए BYC Fitness Foundation का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए भविष्य में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *