• Home
  • अररिया
  • अररिया/ रात्रिगश्ती के दौरान एसएसबी ने 62.7 लीटर नेपाली शराब किया बरामद
Image

अररिया/ रात्रिगश्ती के दौरान एसएसबी ने 62.7 लीटर नेपाली शराब किया बरामद

बथनाहा (अररिया), 19 सितंबर 2026: भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने 62.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की। कार्रवाई 18 सितंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

एसएसबी के अनुसार, भैरोगंज गांव के पास भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 196/3 से करीब 80 मीटर भारत की ओर जवान रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग सिर पर बोरी रखकर भारतीय क्षेत्र की ओर आते दिखाई दिए। गश्ती दल को देखते ही सभी लोग बोरी छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए।

जवानों ने मौके पर छोड़ी गई बोरियों की तलाशी ली, जिसमें कुल 62.7 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। बरामद शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मद्यनिषेध विभाग, अररिया को सौंप दिया गया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और गश्त लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *