• Home
  • मोहाली
  • मोहाली/ अब शहर के छात्रों को मिलेगा IIT-JEE और NEET की तैयारी का नया प्लेटफॉर्म, VMC ने खोला सेंटर
Image

मोहाली/ अब शहर के छात्रों को मिलेगा IIT-JEE और NEET की तैयारी का नया प्लेटफॉर्म, VMC ने खोला सेंटर

नीतीश कुमार सिंह, चंडीगढ़

मोहाली, 14 सितंबर 2026: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में चार दशक से अधिक की पहचान रखने वाले विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने मोहाली में अपना नया सेंटर शुरू कर दिया है। सेक्टर-118 स्थित TDI-1 में खुले इस केंद्र से मोहाली के साथ-साथ चंडीगढ़ और पूरे ट्राईसिटी क्षेत्र के विद्यार्थियों को JEE, NEET और फाउंडेशन स्तर की तैयारी के लिए बेहतर अकादमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।

वर्ष 1986 में IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों बृज मोहन, श्याम मोहन और मनमोहन ने VMC की नींव रखी थी। चार दशकों के सफर में संस्थान ने कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई, नियमित अकादमिक अभ्यास और विद्यार्थियों पर केंद्रित शिक्षण व्यवस्था के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्थान के अनुसार, VMC के पूर्व विद्यार्थियों में अब तक 18,500 से अधिक IITian शामिल हो चुके हैं।

मोहाली में शुरू किए गए नए केंद्र में विद्यार्थियों के लिए Foundation, JEE और NEET के विभिन्न कार्यक्रम उपलब्ध होंगे। संस्थान का जोर विद्यार्थियों को शुरुआती कक्षाओं से ही मजबूत बुनियादी अवधारणाओं, नियमित अभ्यास और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयारी का वातावरण उपलब्ध कराने पर रहेगा।

यह केंद्र उद्यमी साहिब सिंह शाही के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है। साझेदारी का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अकादमिक मार्गदर्शन उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बेहतर तैयारी के लिए बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।

VMC डिवीजन, प्रोएलियम लर्निंग सॉल्यूशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। सही दिशा, अनुशासन और निरंतर मार्गदर्शन मिलने पर छोटे शहरों और क्षेत्रीय स्तर के विद्यार्थी भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। मोहाली में VMC का लक्ष्य विद्यार्थियों को ऐसा ही मजबूत शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने सपनों को बेहतर तैयारी के साथ लक्ष्य में बदल सकें।

मोहाली में केंद्र की शुरुआत के साथ VMC ने पंजाब और विशेष रूप से चंडीगढ़ ट्राईसिटी में अपनी शैक्षणिक पहुंच को और विस्तार दिया है। संस्थान का कहना है कि नए केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, व्यवस्थित अध्ययन व्यवस्था और JEE-NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की जरूरत के अनुरूप तैयारी का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *