• Home
  • मोहाली
  • मोहाली/ पंजाब में महिंद्रा ट्रैक्टर्स का ‘दुनिया विच इक्को ललकार’ अभियान शुरू, सुखबीर सिंह और परमीश वर्मा बने चेहरा
Image

मोहाली/ पंजाब में महिंद्रा ट्रैक्टर्स का ‘दुनिया विच इक्को ललकार’ अभियान शुरू, सुखबीर सिंह और परमीश वर्मा बने चेहरा

नीतीश कुमार सिंह, चंडीगढ़

मोहाली, 5 अगस्त : देश की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने पंजाब में अपने नए ब्रांड अभियान ‘दुनिया विच इक्को ललकार’ की शुरुआत की है। अभियान के तहत मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखबीर सिंह और अभिनेता-गायक परमीश वर्मा की मौजूदगी में एक विशेष म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया गया।

यह वीडियो सुखबीर सिंह के लोकप्रिय गीत ‘इश्क तेरा तड़पावे (ओह हो हो हो)’ के नए संस्करण पर आधारित है। वीडियो में पंजाब की कृषि संस्कृति, आधुनिक खेती और महिंद्रा ट्रैक्टर्स की तकनीक एवं मजबूत उपस्थिति को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। कंपनी के अनुसार यह अभियान विभिन्न माध्यमों से आगे भी जारी रहेगा और पंजाब की प्रगतिशील सोच तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े किसानों के योगदान को रेखांकित करेगा।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड (मार्केटिंग एवं नेशनल बिजनेस ऑपरेशंस) परीक्षित घोष ने कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर्स आज वैश्विक स्तर पर अपनी तकनीक, मजबूती और प्रदर्शन के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि ‘दुनिया विच इक्को ललकार’ अभियान के माध्यम से कंपनी पंजाब की मेहनत, आत्मविश्वास और वैश्विक पहचान का सम्मान करते हुए किसानों से और मजबूत जुड़ाव स्थापित करना चाहती है।

कार्यक्रम में गायक सुखबीर सिंह ने कहा कि बचपन से उन्होंने खेतों में महिंद्रा ट्रैक्टर्स को देखा है और वर्षों में इस ब्रांड को भारतीय कृषि से जुड़ी एक वैश्विक पहचान बनते हुए देखा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए अपने लोकप्रिय गीत को नए बोलों के साथ प्रस्तुत करना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

कंपनी ने बताया कि पंजाब के किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उसकी महिंद्रा नोवो सीरीज, महिंद्रा अर्जुन सीरीज और महिंद्रा युवो टेक+ जैसे ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म विकसित किए गए हैं, जिनमें शक्ति, आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रदर्शन और टिकाऊपन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

कंपनी का कहना है कि पंजाब के साथ उसका दशकों पुराना जुड़ाव रहा है और इसी अनुभव के आधार पर वह राज्य की बदलती कृषि आवश्यकताओं के अनुरूप अपने उत्पादों और तकनीकों का विकास करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *