• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ लेट्स इंस्पायर बिहार के चंडीगढ़ चैप्टर को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान हुआ तेज
Image

चंडीगढ़/ लेट्स इंस्पायर बिहार के चंडीगढ़ चैप्टर को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान हुआ तेज

रविवार को कर्नल (डॉ.) दया नाथ झा समेत विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों से हुआ संवाद

चंडीगढ़/मोहाली : बिहार की प्रतिभा, सामाजिक चेतना एवं सकारात्मक बदलाव को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यरत लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के चंडीगढ़ चैप्टर को सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में चैप्टर संयोजक एवं STOLZEL Automation Pvt. Ltd. के CEO डॉ. संतोष चौरसिया द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार को भारतीय सेना के Army Medical Corps के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके एवं Cioun Healthcare के संस्थापक कर्नल (डॉ.) दया नाथ झा (सेवानिवृत्त) के स्नेहपूर्ण आमंत्रण पर उनके DV Multi-Speciality Hospital में एक महत्वपूर्ण एवं विचारोत्तेजक संवाद आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सामाजिक उत्तरदायित्व, उद्यमिता, युवा सशक्तिकरण तथा मूल्य आधारित नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में BSF Western Command Headquarters, Chandigarh में Inspector के पद पर कार्यरत विष्णु राज, Cioun Healthcare के Director उत्कर्ष झा, निर्माण एवं रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े नीतीश कुमार सिंह, सुनील कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।

संवाद के दौरान कर्नल (डॉ.) दया नाथ झा ने समाज के समग्र विकास में नागरिक सहभागिता, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता, युवा शक्ति की रचनात्मक भूमिका तथा नेतृत्व में मूल्यों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है।

डॉ. संतोष चौरसिया ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार के माध्यम से समाज के अनुभवी, राष्ट्रनिष्ठ एवं सेवाभावी व्यक्तित्वों को एक साझा मंच पर जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ चैप्टर को मजबूत करने के लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है, जिससे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोग एक साथ जुड़कर समाजहित में सार्थक पहल कर सकें।

उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद न केवल नई प्रेरणा प्रदान करते हैं बल्कि समाज, युवाओं एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक दिशा भी तय करते हैं। आने वाले समय में LIB चंडीगढ़ चैप्टर के माध्यम से सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं प्रेरणात्मक गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की योजना है।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने समाजहित में सकारात्मक पहलों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *