काठमांडू (नेपाल), 12 मई, 2026 : कर्ण कायस्थ महासभा (KKM) नेपाल कमिटी द्वारा 12 मई 2026 की संध्या काठमांडू के मध्य बानेश्वर स्थित कृष्णभोग पार्टी पैलेस में एक भव्य मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में KKM कोर कमिटी सदस्य रमेश कुमार दत्त, KKM नेपाल के संयोजक ई. राजेश कुमार दास, सहसंयोजकगण, KKM छात्रवृत्ति कमिटी की संयोजक विभा लाल, KKM विभूति संकलन कमिटी के सहसंयोजक आनंद मोहन दास सहित काठमांडू स्थित कर्ण कायस्थ समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों सहित कुल 34 लोगों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत KKM नेपाल के संयोजक ई. राजेश कुमार दास ने स्वागत संबोधन के साथ की। उन्होंने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए समाज में संगठनात्मक एकता और सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर KKM कोर कमिटी सदस्य रमेश कुमार दत्त ने महासभा के गठन के उद्देश्य, अब तक की उपलब्धियों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आगामी दिनों में जमशेदपुर में आयोजित होने जा रहे “कर्णकुंभ-4” के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी लोगों से परिवार सहित उसमें भाग लेने का आग्रह किया।

KKM छात्रवृत्ति कमिटी की संयोजक विभा लाल ने महासभा द्वारा संचालित छात्रवृत्ति, दिव्यांग सहायता, विधवा एवं वरिष्ठ नागरिक सहयोग, स्वरोजगार प्रोत्साहन, चिकित्सा सहायता तथा रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक दी गई सहायता राशि एवं सामग्री के उपयोग और प्रभाव का फीडबैक प्राप्त करना भी आवश्यक है, ताकि भविष्य की योजनाओं को और प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में KKM विभूति संकलन कमिटी के सहसंयोजक आनंद मोहन लाल दास, नेपाल कमिटी के पूर्व संयोजक ई. शिवभूषण लाल, सहसंयोजक एवं नेपाल चित्रगुप्त समाज के अध्यक्ष संतोष किशार लाभ, सहसंयोजक भास्कर कुमार दास, पूर्व सहसंयोजक एवं कर्ण कायस्थ महिला समाज की अध्यक्ष पूनम दास सहित ई. रतीशचंद्र लाल सुमन, ई. अनिल कुमार दत्त, संजय कुमार मल्लिक, डॉ. किशोर कुमार, सविता दास, मीनू मल्लिक, अनामिका मल्लिक, ओम प्रकाश लाल एवं पंकज मल्लिक ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कर्ण कायस्थ समाज की वर्तमान स्थिति, सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक सहयोग एवं आपसी एकता की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक ई. राजेश कुमार दास ने सभी उपस्थित लोगों से KKM की सदस्यता ग्रहण करने एवं पुराने सदस्यों से नवीकरण कराने का आग्रह किया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन हुआ। इसके उपरांत सभी लोगों ने संगत-पंगत में सहभागिता की।

















