चंडीगढ़ : अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (लेबर डे) के अवसर पर नेशनल ह्यूमन राइट्स, सोशल जस्टिस काउंसिल ऑफ इंडिया – चंडीगढ़ द्वारा लेबर चौक पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मजदूर साथियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था के चंडीगढ़ प्रधान एस.ए. दिशा के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने मजदूरों को श्रम कानूनों, न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल पर सुरक्षा, और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था के वाइस चेयरमैन मानव शर्मा, जनरल सेक्रेटरी ज़ीशान उल हक, फाइनेंस सेक्रेटरी संजीव कपूर, स्टेट कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा और गुलशन वर्मा, स्टेट ज्वाइंट सचिव रणदीप सिंह सहारन, तथा मीडिया सेक्रेटरी अजय चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मजदूरों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया। संस्था ने आश्वासन दिया कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह निरंतर प्रयासरत रहेगी।
अंत में सभी ने मिलकर श्रमिक एकता और उनके सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

















