• Home
  • अररिया
  • अररिया/ जोगबनी में सेवा मशाल यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Image

अररिया/ जोगबनी में सेवा मशाल यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यक्रम में जनभागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा

राकेश कुमार, जोगबनी (अररिया)

जोगबनी (अररिया), 03 अक्टूबर : सेवा मशाल यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा के आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव के आवास पर नगर अध्यक्ष कन्हैया साह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्यानंद झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव की विशेष मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों, आपसी समन्वय और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार रखे। नगर महामंत्री सतीश कौशिक और राकेश राणा सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी चर्चा में हिस्सा लिया।

कई पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारी

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। दिनेश साह को व्यापारी प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक, गुड्डू सिंह को क्रीड़ा प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक तथा अजय सहनी को पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक बनाया गया। वहीं, लालू दुबे और अशोक जैन को नगर विशिष्ट आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।

नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा आगामी आयोजन में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुनील यादव, नरेश पंडित, नीरज भगत, अनिल दास, रंजीत झा, संजय दास, राजीव झा, बंटी शाह और राम यादव समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय के साथ सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा की तैयारियों में जुटने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *