• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ नेक्सस एलांते में खुला नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर “इमैजिन ट्रेज़र”
Image

चंडीगढ़/ नेक्सस एलांते में खुला नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर “इमैजिन ट्रेज़र”


चंडीगढ़ : नेक्सस एलांते मॉल में शुक्रवार को टेक्नोलॉजी की दुनिया का एक बड़ा कदम देखने को मिला। नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा एप्पल प्रीमियम पार्टनर स्टोर “इमैजिन ट्रेज़र” आज आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।

एलांते मॉल के सेकंड फ्लोर पर खुले इस स्टोर के जरिए ग्राहकों को एप्पल के पूरे इकोसिस्टम का अनुभव एक ही जगह पर मिलेगा। यहां लेटेस्ट आईफोन, मैकबुक, आईपैड, एप्पल वॉच समेत एप्पल के सभी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध होगा ।

स्टोर के ग्रैंड लॉन्च मौके पर पंजाब के स्पेशल एडीजीपी एके पांडे और मशहूर टेक इन्फ्लुएंसर टेक्निकल गुरुजी खास तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने रिबन काटकर स्टोर का उद्घाटन किया और इस पहल को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बताया।

कंपनी के मुताबिक यह स्टोर न सिर्फ खरीदारी का अनुभव देगा, बल्कि ग्राहकों को एप्पल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल, सर्विस और टेक सपोर्ट से जुड़ी बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा। इमैजिन ट्रेज़र का कहना है कि इस स्टोर के जरिए उत्तर भारत में एप्पल के रिटेल अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने की कोशिश की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *