• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ प्रधानमंत्री 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को करेंगे वर्चुअल संबोधित
Image

चंडीगढ़/ प्रधानमंत्री 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत युवाओं को करेंगे वर्चुअल संबोधित

चंडीगढ़, 01 अगस्त : युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर स्वस्थ, जिम्मेदार और नशामुक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से माय भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से 2 अगस्त 2026 (रविवार) को टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री Narendra Modi का देशभर के युवाओं को वर्चुअल संबोधन होगा। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के माध्यम से लगभग 10,000 स्थानों पर एक करोड़ से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में माय भारत स्वयंसेवक, माय भारत-एनएसएस स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, गैर-सरकारी संगठन तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाएं भाग लेंगी।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ लेंगे तथा नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प दोहराएंगे। इसी अवसर पर 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी रविवार सहभागिता अभियान का भी शुभारंभ होगा, जिसके तहत खेल, फिटनेस, सांस्कृतिक, जागरूकता, ध्यान एवं सामुदायिक गतिविधियों का नियमित आयोजन किया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत 3 अगस्त 2026 को देव समाज कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर-45, चंडीगढ़ में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इनमें समूह नृत्य, समूह लोकगीत, माइम एक्ट, शॉर्ट फिल्म/रील, पेंटिंग, वाद-विवाद तथा स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।

माय भारत चंडीगढ़ एवं चंडीगढ़ प्रशासन ने विद्यार्थियों, शिक्षण संस्थानों, युवा संगठनों, गैर-सरकारी संस्थाओं और आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा ‘नशा मुक्त भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *