• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की दस्तक : चंडीगढ़ में खुला पहला एक्सपीरियंस स्टोर
Image

चंडीगढ़/ उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की दस्तक : चंडीगढ़ में खुला पहला एक्सपीरियंस स्टोर

चंडीगढ़, 19 जून, 2026: दक्षिण भारत और मध्य-पूर्व में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी बेबी केयर रिटेल चेन पोपीज़ बेबी केयर ने अब उत्तर भारत में विस्तार की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। सेक्टर-30डी की मुख्य मार्केट स्थित एससीओ-7 में स्थापित इस स्टोर का उद्घाटन चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने किया।

स्टोर के शुभारंभ के साथ ही ट्राइसिटी के अभिभावकों को अब शिशुओं और छोटे बच्चों की जरूरतों से जुड़े सभी उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। यहां नवजात शिशुओं से लेकर चार वर्ष तक के बच्चों के लिए कपड़े, बैम्बू फैब्रिक से बने प्रीमियम परिधान, डायपर, वाइप्स, बेबी शैंपू, स्नान सामग्री तथा ऑर्गेनिक बेबी केयर उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है।

इस अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ में एक विश्वसनीय और स्थापित बेबी केयर ब्रांड के आने से अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और आराम से जुड़े उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसे विशेष स्टोर समय की आवश्यकता हैं।

वर्ष 2003 में स्थापित पोपीज़ बेबी केयर ने पिछले दो दशकों में देशभर के लाखों परिवारों का भरोसा अर्जित किया है। कंपनी के अनुसार उसके प्रत्येक उत्पाद को बाजार में उतारने से पहले 28 अलग-अलग गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर परखा जाता है, जिससे बच्चों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद उत्पाद सुनिश्चित किए जा सकें।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शाजू थॉमस ने कहा कि चंडीगढ़ उत्तर भारत में कंपनी के विस्तार का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने बताया कि पोपीज़ लंबे समय से अभिभावकों की पहली पसंद बना हुआ है और अब कंपनी उत्तर भारत के परिवारों तक अपनी सेवाएं और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंडीगढ़ में नए स्टोर के साथ पोपीज़ के वैश्विक स्टोरों की संख्या बढ़कर 109 हो गई है। कंपनी ने संकेत दिया है कि आगामी महीनों में जीरकपुर, करनाल और यमुनानगर में भी नए स्टोर शुरू किए जाएंगे। भारत और मध्य-पूर्व में सफलता के बाद अब कंपनी उत्तर भारत के बाजार में तेजी से विस्तार की रणनीति पर काम कर रही है।

कंपनी का मानना है कि गुणवत्ता, नवाचार और मजबूत रिटेल नेटवर्क के माध्यम से वह देशभर के अभिभावकों तक प्रीमियम बेबी केयर उत्पादों की पहुंच को और व्यापक बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *