• Home
  • धार
  • धार/ धामनोद में वर्धमान मेडिकल स्टोर्स का हुआ शुभारंभ
Image

धार/ धामनोद में वर्धमान मेडिकल स्टोर्स का हुआ शुभारंभ

धामनोद (धार), 08 फरवरी, 2026 : नगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में रविवार 8 फरवरी को वर्धमान मेडिकल स्टोर्स का शुभारंभ किया गया। नए मेडिकल स्टोर की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को अब मानक दवाइयों और स्वास्थ्य-संबंधी सामग्रियों की उपलब्धता एक ही स्थान पर मिलेगी।

स्टोर संचालक हेमंत वर्मा (जाट) ने बताया कि “Your health is our priority” के सिद्धांत के साथ यह मेडिकल स्टोर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। आगे उन्होंने बताया कि स्टोर में सभी प्रकार की ब्रांडेड एवं जेनरिक दवाइयाँ, हेल्थ-केयर उत्पाद और आवश्यक मेडिकल उपकरण उचित दरों पर उपलब्ध रहेंगे।

ज्ञात हो कि पुराना बस स्टैंड, गोकुल स्वीट्स के सामने स्थित यह मेडिकल स्टोर आसानी से पहुँच योग्य है। संचालक के अनुसार स्टोर सभी वैध नियमों का पालन करते हुए ड्रग लाइसेंस के साथ तहत संचालित किया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने वर्धमान मेडिकल स्टोर्स के शुभारंभ का स्वागत करते हुए कहा कि नए प्रतिष्ठान से धामनोद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *