• Home
  • चंडीगढ़
  • नई दिल्ली/ दूरसंचार विभाग की 100 5G यूज़ केस लैब्स पहल में पंजाब के दो प्रमुख संस्थानों को उत्कृष्टता सम्मान
Image

नई दिल्ली/ दूरसंचार विभाग की 100 5G यूज़ केस लैब्स पहल में पंजाब के दो प्रमुख संस्थानों को उत्कृष्टता सम्मान

नई दिल्ली, 30 जुलाई : दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) की 100 5G यूज़ केस लैब्स पहल के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंजाब एलएसए (Licensed Service Area) के दो प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों — आईआईटी रोपड़ और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ — को सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में 28 जुलाई 2026 को आयोजित भारत 6जी एलायंस (Bharat 6G Alliance – B6GA) की समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इन संस्थानों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया।

आईआईटी रोपड़ ने कैपेसिटी एंड फाउंडेशन एक्सीलेंस श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह सम्मान छात्र सहभागिता, संकाय की सक्रिय भागीदारी तथा नवाचार आधारित परियोजनाओं के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

वहीं, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड विश्वविद्यालय), चंडीगढ़ को इसी श्रेणी में तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। संस्थान को 5जी नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने में उसके सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान मिला।

सम्मान समारोह केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर, दूरसंचार सचिव अमित अग्रवाल, महानिदेशक (टेलीकॉम) आनंद खरे तथा दूरसंचार विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया।

यह सम्मान स्वदेशी 5जी अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में इन संस्थानों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है। साथ ही, यह भारत सरकार के अगले दौर की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *