• Home
  • दिल्ली
  • नई दिल्ली/ केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 मे एनएचपीसी पवेलियन का किया उद्घाटन
Image

नई दिल्ली/ केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 मे एनएचपीसी पवेलियन का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : मनोहर लाल, केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने 19.03.2026 को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026 में एनएचपीसी पवेलियन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री, श्रीपाद नाईक, विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री, पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक),  संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी) तथा महेश कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त) भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।

अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री को एनएचपीसी द्वारा किए जा रहे विभिन्न पहलों की जानकारी दी गई, विशेष रूप से जलविद्युत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार तथा सतत अवसंरचना के क्षेत्रों में। एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने संगठन की वर्तमान एवं आगामी परियोजनाओं, तकनीकी प्रगति तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में संक्रमण को समर्थन देने में इसके योगदान पर प्रकाश डाला।

ज्ञात हो कि भारत इलेक्ट्रिसिटी सम्मिट 2026, विद्युत एवं ऊर्जा क्षेत्र का एक प्रमुख वैश्विक सम्मेलन एवं प्रदर्शनी है, जो 19 से 22 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित किया जा रहा है। चार दिवसीय इस सम्मिट की थीम है “विकास का विद्युतीकरण। सततता को सशक्त बनाना। वैश्विक स्तर पर जुड़ना।” यह आयोजन भारत में विश्वसनीय और सतत बिजली की बढ़ती मांग को रेखांकित करता है तथा ऊर्जा स्रोतों के विविधीकरण के महत्व को उजागर करता है। इसमें पैनल चर्चाएं, तकनीकी सत्र और नेटवर्किंग के अवसर शामिल हैं, जिनका उद्देश्य हितधारकों के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

1 Comments Text
  • bj38dangnhap says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    BJ38dangnhap caught my eye lately. Getting started was smooth. Been back since. Easy to get around which is A+ for me. Give bj38dangnhap a peek!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *