• Home
  • दिल्ली
  • नई दिल्ली/ कर्ण कायस्थ महासभा ने संगठन विस्तार के दूसरे चरण की घोषणा की
Image

नई दिल्ली/ कर्ण कायस्थ महासभा ने संगठन विस्तार के दूसरे चरण की घोषणा की

महिला, नेपाल व विभिन्न समितियों के साथ 6 राज्यों में नई जिम्मेदारियाँ सौपीं

नई दिल्ली, 12 अप्रैल : कर्ण कायस्थ महासभा (KKM) ने अपने द्विवर्षीय संगठनात्मक विस्तार के दूसरे चरण की घोषणा करते हुए विभिन्न समितियों और राज्य इकाइयों में नई नियुक्तियाँ की हैं। यह जानकारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष नीरज एवं राष्ट्रीय महासचिव आनंद दास ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और वर्तमान कोर कमिटी के कार्यकाल तक प्रभावी रहेंगी। इस चरण में पहले से घोषित संरचना के अलावा कई विभागीय समितियों के साथ 6 राज्यों की इकाइयों का गठन किया गया है। शेष समितियों एवं राज्यों की घोषणा तीसरे चरण में शीघ्र की जाएगी।

महत्वपूर्ण विभागीय नियुक्तियों के तहत महिला मंच की संयोजिका के रूप में रीना चौधरी, नेपाल समिति के संयोजक के रूप में राजेश कुमार दास, छात्रवृत्ति समिति की संयोजिका के रूप में विभा लाल, विभूति संकलन समिति के संयोजक के रूप में कुंदन कर्ण, प्रिंट मीडिया समिति के संयोजक के रूप में सुधीर कुमार तथा सोशल मीडिया समिति के संयोजक के रूप में आशीष नीरज को दायित्व सौंपा गया है।

राज्य स्तर पर नई जिम्मेदारियों के रूप में तेलंगाना/आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में ज्योति प्रकाश लाल, पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष के रूप में ज्ञानेंद्र भास्कर, तमिलनाडु के अध्यक्ष के रूप में शैलेश कुमार, महाराष्ट्र के अध्यक्ष के रूप में आनंद केशव तथा गुजरात के अध्यक्ष के रूप में प्रसून रंजन को नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे आगामी ‘चतुर्थ कर्ण कुम्भ’ को सफल बनाने के लिए समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करें ।

1 Comments Text
  • montezuma777casino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Montezuma777casino brings the ancient vibes, haha. It’s got a distinctive feel, and the games are interesting. Give it a shot if you’re feeling adventurous. Go check it out: montezuma777casino
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *