• Home
  • मोहाली
  • मोहाली/ इंडस्ट्री और शिक्षा का संगम: दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने AI-इंटीग्रेटेड B.Tech और MBA कार्यक्रम शुरू किए
Image

मोहाली/ इंडस्ट्री और शिक्षा का संगम: दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने AI-इंटीग्रेटेड B.Tech और MBA कार्यक्रम शुरू किए

RiseKraft के साथ रणनीतिक साझेदारी, 20+ कंपनियों की भागीदारी वाला मेगा जॉब फेयर भी आयोजित

खरड़ (मोहाली) 25 जुलाई : उद्योग-आधारित शिक्षा और भविष्य की तकनीकों से लैस युवाओं को तैयार करने की दिशा में दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, खरड़ ने शुक्रवार को ट्राइसिटी की अग्रणी उद्योग-संचालित संस्था RiseKraft के साथ रणनीतिक अकादमिक साझेदारी की घोषणा की। इस सहयोग के तहत संस्थान में AI-इंटीग्रेटेड B.Tech (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) और MBA कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उभरती तकनीकों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और औद्योगिक अनुभव को उच्च शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बनाना है। यह पहल संस्थान के चेयरमैन सरदार मनजीत सिंह बाठ, सरदार हरविंदर सिंह बाठ, सरदार नवप्रीत सिंह संघा तथा वाइस चेयरमैन सरदार एस.एस. संघा के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई है।

इस साझेदारी की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। RiseKraft की ओर से मेहरान रेशी, अंकुश शर्मा और मेहर उन निसा, जबकि दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से मसरूर हिलाल (डायरेक्टर एडमिशन्स) एवं संजीव कुमार यादव (असिस्टेंट डायरेक्टर एडमिशन्स) उपस्थित रहे।

समझौते के तहत RiseKraft अकादमिक एवं इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में पाठ्यक्रम विकास, AI आधारित शिक्षण मॉड्यूल, प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, लाइव इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, इंडस्ट्री मेंटरशिप और प्लेसमेंट सहायता उपलब्ध कराएगा।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य उन्हीं पेशेवरों का है, जिनके पास अकादमिक ज्ञान के साथ तकनीकी कौशल और व्यावहारिक उद्योग अनुभव भी हो। नए AI-इंटीग्रेटेड कार्यक्रम छात्रों को Artificial Intelligence, Data Analytics, Machine Learning, Business Intelligence, Digital Transformation और Product Management जैसे उभरते क्षेत्रों में सफल करियर के लिए तैयार करेंगे।

RiseKraft के प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों को केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि पूरी तरह उद्योग के लिए तैयार युवा चाहिए। इस साझेदारी से छात्रों को वास्तविक औद्योगिक परियोजनाओं, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और अग्रणी कंपनियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

इस सहयोग के तहत परिसर में AI Innovation & Skill Development Ecosystem भी स्थापित किया जाएगा, जो नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप इनक्यूबेशन, हैकाथॉन और उद्योग-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देगा।

20 से अधिक कंपनियों के साथ मेगा जॉब फेयर

इस अवसर पर दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और RiseKraft के सहयोग से मेगा जॉब फेयर 2026 का भी आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में 20 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। आईटी, AI, BFSI, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसोर्स, रिटेल और कोर इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में छात्र और युवा इस जॉब फेयर में पहुंचे। प्रतिभागियों को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, अपनी योग्यता प्रदर्शित करने और बेहतर करियर अवसर तलाशने का अवसर मिला।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा और उद्योग के इस समन्वय से युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा के साथ बेहतर करियर अवसर मिलेंगे तथा भविष्य की तकनीक-प्रधान दुनिया के लिए सक्षम पेशेवर तैयार होंगे।

1 Comments Text
  • gamepaisawala says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I stumbled upon this gem by accident and now I cannot imagine playing anywhere else the games are polished and fair and I love how the site welcomes everyone no matter their experience level it really feels like a neighborly gathering where everyone enjoys a good round together thanks for building such a welcoming space gamepaisawala
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *