• Home
  • लुधियाना
  • लुधियाना/ पंजाब में 108 एम्बुलेंस सेवा ने वर्ष 2026 की पहले छह महीने में 91,700 से अधिक आपातकालीन मामलों में दी सेवाएं
Image

लुधियाना/ पंजाब में 108 एम्बुलेंस सेवा ने वर्ष 2026 की पहले छह महीने में 91,700 से अधिक आपातकालीन मामलों में दी सेवाएं

चिकित्सा आपातकाल, गर्भावस्था संबंधी मामले और सड़क दुर्घटनाएं रहीं प्रमुख श्रेणियां

एम्बुलेंस में 52 सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस में कराए गए

लुधियाना, 31 जुलाई: ज़ेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा ने जनवरी से जून 2026 के दौरान पंजाब भर में 91,713 आपातकालीन मामलों में त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान की। यह सेवा राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को समय पर प्री-हॉस्पिटल देखभाल और आपातकालीन सहायता उपलब्ध करा रही है।

सेवा के आंकड़ों के अनुसार, छह महीनों के दौरान 36,403 चिकित्सा आपातकालीन मामले, 20,538 गर्भावस्था संबंधी आपातकालीन मामले तथा 13,929 सड़क दुर्घटना मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, 11,380 हृदय संबंधी आपातकालीन मामलों और 9,463 अन्य आपातकालीन मामलों में भी 108 एम्बुलेंस सेवा ने सहायता प्रदान की।

इस अवधि के दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा के प्रशिक्षित इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों (EMTs) ने 52 सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस के भीतर ही कराए, जो आपात परिस्थितियों में उनकी तत्परता और दक्षता को दर्शाता है।

महीनेवार आंकड़ों के अनुसार, जून 2026 में सर्वाधिक 16,025 आपातकालीन मामलों में सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें 6,688 चिकित्सा आपातकाल, 3,263 गर्भावस्था संबंधी मामले, 2,517 सड़क दुर्घटना मामले, 1,676 हृदय संबंधी आपातकाल तथा 1,881 अन्य आपातकालीन मामले शामिल रहे।

जिला स्तर पर लुधियाना में सर्वाधिक 12,541 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पटियाला (7,862), जालंधर (7,609), साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) (7,457) और अमृतसर (6,656) का स्थान रहा।

अन्य जिलों में होशियारपुर (4,812), बठिंडा (4,314), गुरदासपुर (4,231), संगरूर (3,459), कपूरथला (3,268), तरनतारन (3,155), रूपनगर (2,901), मोगा (2,754), फाजिल्का (2,676), फतेहगढ़ साहिब (2,663), फिरोजपुर (2,610), मानसा (2,519), श्री मुक्तसर साहिब (2,517), शहीद भगत सिंह नगर (2,284), फरीदकोट (1,917), मलेरकोटला (1,255), बरनाला (1,253) तथा पठानकोट (1,000) मामलों में 108 एम्बुलेंस सेवा ने सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर मनीष बत्रा, प्रोजेक्ट हेड, 108 एम्बुलेंस सेवा, ज़ेनप्लस प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “छह महीनों में 91,700 से अधिक आपातकालीन मामलों में सेवाएं प्रदान करना हमारी एम्बुलेंस पायलटों, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों और सहयोगी टीमों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारी प्राथमिकता राज्य के प्रत्येक नागरिक तक त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित परिवहन और गुणवत्तापूर्ण प्री-हॉस्पिटल चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।”

वर्ष 2026 की पहली छमाही के आंकड़े दर्शाते हैं कि ज़ेनप्लस द्वारा संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा पंजाब की आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। प्रशिक्षित आपातकालीन कर्मियों और राज्यव्यापी नेटवर्क के माध्यम से यह सेवा जरूरतमंदों तक समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रही है।

2 Comments Text
  • 토닥이 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for the auspicious writeup. It in fact used to be a amusement account it. Glance complex to more added agreeable from you! By the way, how can we be in contact?
  • idgatotkaca123 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I stumbled upon this gem while browsing and immediately fell in love with how seamless the whole experience feels. The local payment options work perfectly and the game roster refreshes so regularly that boredom never sets in. It is like having a trusted gaming buddy right in my pocket. idgatotkaca123
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *