• Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिराटनगर/ ईफराह आई हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ : अत्याधुनिक मशीनों से मिलेगी विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधा
Image

बिराटनगर/ ईफराह आई हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ : अत्याधुनिक मशीनों से मिलेगी विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधा

कोशी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मानबहादुर लिम्बू ने किया उद्घाटन : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

बिराटनगर (नेपाल), 28 जुलाई, 2026 : भारत-नेपाल सीमा के समीप नेपाल के बिराटनगर स्थित रानी क्षेत्र के मलाया रोड पर सोमवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ईफराह आई हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कोशी प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मानबहादुर लिम्बू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अस्पताल की शुरुआत का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ईफराह आई हॉस्पिटल के शुरू होने से कोशी प्रदेश सहित भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के हजारों मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मानबहादुर लिम्बू ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी संस्थानों की सकारात्मक भागीदारी से लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल नेत्र रोगों के उपचार में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित होगा और क्षेत्र के लोगों को दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर ईफराह आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि अस्पताल में आंखों की जांच, उपचार एवं सर्जरी के लिए नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम मरीजों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उपचार उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे एक बार अस्पताल अवश्य आएं, यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का अनुभव लें और समय-समय पर अपनी आंखों की जांच कराकर दृष्टि को सुरक्षित रखें।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच, परामर्श, आधुनिक उपचार तथा आवश्यक सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे नेपाल के साथ-साथ बिहार के अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी तथा आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी आगंतुकों ने अस्पताल की आधुनिक व्यवस्थाओं की सराहना की।

1 Comments Text
  • lucky57gamedownload says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I tried lucky57gamedownload site for quick downloads. I downloaded a game and everything went smoothly! Here’s direct access: lucky57gamedownload
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *