बिजली विभाग की संलिप्तता पर एसडीपीओ ने टिप्पणी करने से किया इंकार
फारबिसगंज (अररिया), 05 जुलाई 2026 : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने शनिवार को बथनाहा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बिजली के चोरी किए गए तारों की तस्करी का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने एक संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में चोरी के बिजली के तार, एक पिकअप, एक मिनी ट्रक तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
उन्होंने बताया कि 03 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे बथनाहा थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलाही नहर साइफन के पास चोरी किए गए बिजली के तारों को पिकअप से मिनी ट्रक पर लोड कर बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश पर बथनाहा थाना पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी दल का गठन कर मौके पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान चोरी के बिजली के तार लोड करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पत्रकारों द्वारा बिजली विभाग के किसी अधिकारी अथवा कर्मी की संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कोई टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपितों का विवरण
- पवन साह (33 वर्ष), पिता– रमेश साह, ग्राम– बेलाही, थाना– बथनाहा, जिला– अररिया।
- मो० मुख्तार (32 वर्ष), पिता– मो० उमर, ग्राम– बेलाही, थाना– बथनाहा, जिला– अररिया।
- रूपेश कुमार साह (19 वर्ष), पिता– शिवानन्द साह, ग्राम– बेलाही, थाना– बथनाहा, जिला– अररिया।
- आशीष कुमार (20 वर्ष), पिता– गुरुदेव साह, ग्राम– बेलाही, थाना– बथनाहा, जिला– अररिया।
- मो० अनवर (40 वर्ष), पिता– लतीफ, ग्राम– श्यामनगर (फेनागढ़), थाना– बथनाहा, जिला– अररिया। (पिकअप चालक)
- नरेन्द्र कुमार यादव (40 वर्ष), पिता– रायपत यादव, ग्राम– भजडिहा, थाना– शाहगंज, जिला– जौनपुर, उत्तर प्रदेश। (मिनी ट्रक चालक)
बरामद सामान
एल्युमिनियम Wolf Conductor (33 KB) के 14 बंडल।
Viseal Conductor तार के 18 बंडल।
AB Cable (AB3×16+1×25) के 19 बंडल।
PVC Cable DTR के 20 बंडल।
टाटा योद्धा पिकअप, रजिस्ट्रेशन संख्या BR38GA-3833।
आयशर मिनी ट्रक, रजिस्ट्रेशन संख्या DL1MA-4451।
Vivo कंपनी का नीले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल फोन।
छापेमारी दल
पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू
पु०अ०नि० मिथलेश पासवान
गृहरक्षक नन्दकिशोर कुमार (402082)
गृहरक्षक संजय कुमार मेहता (402192)
गृहरक्षक कुन्दन पासवान (401998)
गृहरक्षक रमेश पासवान (401960)
चौकीदार कदमलाल पासवान (2/3)
चौकीदार गिरिजानन्द पासवान (2/4)
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। चोरी किए गए बिजली के तारों के स्रोत, उनकी खरीद-बिक्री तथा इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

















