• Home
  • अररिया
  • अररिया/ सीमावर्ती गांव डुमरबन्ना में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर
Image

अररिया/ सीमावर्ती गांव डुमरबन्ना में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर

नरपतगंज (अररिया), 26 सितंबर : 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा की ओर से 25 सितंबर को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के जीवंत गांव डुमरबन्ना में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमांडिंग अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशन में सीमा चौकी ‘एच’ समवाय घूरना के कार्यक्षेत्र में किया गया।

शिविर में 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. बीर बहादुर सिंह ने सीमावर्ती ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार एसएसबी की चिकित्सा शाखा के कर्मियों ने जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया।

शिविर में करीब 100 सीमावर्ती नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया। एसएसबी की ओर से आयोजित इस पहल की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट एवं ‘एच’ समवाय घूरना प्रभारी आशीष गुप्ता, सहायक कमांडेंट/चिकित्सा शबाना एम., 13 अन्य एसएसबी कार्मिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *