2016 से जारी है युवा समाजसेवी राहुल चौधरी की यह नेक पहल
इस वर्ष 10 हजार साड़ियों के वितरण का लक्ष्य, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
जोगबनी, अररिया, 26 अक्टूबर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क साड़ी वितरण किया गया। पूर्व वार्ड पार्षद आनंद साह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल चौधरी की ओर से लगभग 350 साड़ियों का वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि राहुल चौधरी वर्ष 2016 से लगातार छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों के बीच साड़ी वितरण करते आ रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी अभियान की शुरुआत की गई है। फिलहाल वार्ड संख्या 12 में वितरण किया गया है, जबकि जोगबनी के अन्य वार्डों में भी साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष अभियान के तहत कुल 10 हजार साड़ियों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में युवा नेत्री सपना देवी, पूर्व वार्ड पार्षद आनंद साह सहित राहुल चौधरी की टीम के कई सदस्य उपस्थित रहे। यह पहल छठ व्रतियों को सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ पर्व के अवसर पर सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है।
गौरतलब हो कि राहुल चौधरी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। साड़ी वितरण अभियान के माध्यम से छठ व्रतियों को पर्व के अवसर पर सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अगले चरण में नगर परिषद क्षेत्र के अन्य वार्डों में भी साड़ियों का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील भी की गई। युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

















