• Home
  • अररिया
  • अररिया/ 56वीं वाहिनी SSB बथनाहा ने निकाली 3 किलोमीटर साइकिल रैली
Image

अररिया/ 56वीं वाहिनी SSB बथनाहा ने निकाली 3 किलोमीटर साइकिल रैली

‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ के संदेश के साथ स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जागरूक

बथनाहा (अररिया), 26 अक्टूबर 2026 : फिट इंडिया फ्रीडम रन 7.0–2026 के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), बथनाहा की ओर से 25 अक्टूबर को 3 किलोमीटर की साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों एवं आमजन को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज’ का संदेश देकर लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या अन्य शारीरिक गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस साइकिल रैली में अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से नियमित व्यायाम, शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

इस पहल के जरिए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां अपनाने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *