News4All

Latest Online Breaking News

सुपौल/ कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की टीम को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

✍️ अमरेश कुमार,सुपौल (बिहार)

 

पिपरा (सुपौल) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ जेपी साह, स्वास्थ्य प्रबंधक रविन्द्र शर्मा व डॉ विभूति सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान प्रभारी ने बताया की यह अभियान नहीं एक महाभियान है। कालाजार को हटाने के लिए दवा का छिड़काव जरूरी है। गांव-गांव में कालाजार के मच्छर को मारने और हटाने के लिए सिर्फ एक ही उपाय है। लेकिन अभी यह एक प्राइमरी उपाय यह है कि अगर हम लोग मच्छर को जड़ से मिटा देते हैं तो 90 परसेंट यह उम्मीद रहता है की हमारा काम स्वास्थ्य के ऊपर आ जाएगा। उन्होंने बताया अभी पानी का समय चल रहा है और इसमें सेंट फ्लाई का ज्यादा खतरा बना रहता है। जिसको मारने के लिए यह बेहतर तरीका है। बताया कि यह पानी के 6 फीट ऊपर तक रहता है। जिसे हम लोग घर के अगल-बगल पानी के सतह से 6 फीट ऊपर तक छिड़काव की कोशिश करते हैं। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर जेपी साह ने बताया हमारे जितने कर्मी है। वह गांव गांव जाकर दवा का छिड़काव करने का काम करेंगे। जिससे कालाजार जैसे बीमारियों से मुक्ति मिल पाएगी।

इस मौके पर प्रभारी डॉक्टर जेपी साह, स्वास्थ्य प्रबंधक रविन्द्र शर्मा, डॉक्टर विभूति सिंह के अलावे लेखपाल आशीष सिंह व अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।