News4All

Latest Online Breaking News

सुपौल/ दो नाबालिग लड़कियों से शादी करने वाले दूल्हों को किया गया गिरफ्तार

✍️ अमरेश कुमार, सुपौल (बिहार)

 

बीडीओ के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई

 

पिपरा (सुपौल) : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में दो नावालिग लड़कीयों के शादी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी दोनो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए बीडीओ लवली कुमारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दो नावालिग लड़कियों की उत्तर प्रदेश के लड़कों से पिछली रात शादी कर दी गई है। जिसके बाद पुलिस बल के साथ वे खुद लड़की वालों के घर पहुंच कर लड़कियों के उम्र का पता लगाया गया। जिसमें लड़कियों के नावालिग होने की पुष्टि हुई है। पूछताछ में पता चला कि जिस लड़कों से शादी की गई है। वो दोनो लड़के उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले है। लिहाजा मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। जिसमें दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर मामला दर्ज करवाया गया है। इधर पिपरा पुलिस दोनों लड़को को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।