News4All

Latest Online Breaking News

सुपौल/ पुलिस ने बरकरार रखी अपनी विश्वसनीयता : महज 24 घंटे के अंदर किया मामले का उद्भेदन

✍️ अमरेश कुमार, सुपौल (बिहार)

 

पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

 

पिपरा (सुपौल) : पुलिस के लिए शनिवार का दिन बेहद ही खास रहा। इस बार पुलिस ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखते हुए महज 24 घंटे के रेप कांड के आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

शुक्रवार जब पिपरा थाने में एक मामला दर्ज हुआ तो पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। लेकिन कहते हैं न कि अपराधी कितनी भी शातिर क्यों न हो कुछ न कुछ सुराग छोड़ ही देता है। इसी का फायदा पुलिस ने उठाया और एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मिले सुराग के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे पुलिस ने न सिर्फ 24 घण्टे के अंदर कांड का उदभेदन कर दिया बल्कि तमाम आरोपियों को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।

दरअसल शुक्रवार को दर्ज मामले में पीड़ित परिजन द्वारा आरोप लगाया गया था कि धान रोपनी के बहाने दो युवतियों को होटल में ले जाकर उसका रेप करवाया गया। सुपौल पुलिस ने इस मामले का उदभेदन करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमे आरोपी दो महिलाएं भी शामिल है। कांड के उदभेदन को लेकर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि इस घटना का उदभेदन कर लिया गया है। पुलिस ने कांड में आरोपित दो महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के बाद घटना का उदभेदन किया गया।

बताया गया है कि घटना में संलिप्त दो आरोपीयों और इस मामले में संलिप्त एक ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। इस तरह इस घटना में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना स्थल की भी जांच की गई है। जहां से घटना को लेकर साक्ष्य भी मिले है। इसके अलावा एफएसएल की टीम भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पांचों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दोनो महिलाएं पीड़िता के गाँव के ही बताए गए हैं। जबकि तीनो पुरुष आरोपी सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

मालूम हो कि पीड़िता द्वय के परिजनों द्वारा शुक्रवार को पिपरा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसमे कहा गया था कि गांव की ही दो महिलाओं ने उसे धान रोपनी के बहाने फुसला कर ले गई। और जबरन उसे एक होटल में जाकर रख दिया गया जहां लड़कों द्वारा उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें पिपरा थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सहित अन्य शामिल हुए। गठित टीम ने 24 घण्टे के अंदर घटना का उदभेदन करते हुए तमाम पांच आरोपियों को सलाखों के अंदर भेज दिया है।