सुपौल/ डीएम महेंद्र कुमार ने कोसी पश्चिमी तटबंध का किया निरीक्षण
![](https://news4all.co.in/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210520-WA0004-1024x473.jpg)
✍️ अमरेश कुमार, सुपौल
निर्मली (सुपौल) : मानसून आने से पहले संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिले के कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, निर्मली के अधीन पड़ने वाले तटबंधो का निरीक्षण गुरुवार को डीएम महेंद्र कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता पश्चिमी तटबंध, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं अनुमंडल पदाधिकारी निर्मली मौजूद थे। डीएम ने मुख्यतः सिकरहट्टा मझारी निम्न बांघ, डगमारा मार्जिनल तटबंध एवं विस्तारित सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध का निरीक्षण किया गया। पश्चिमी तटबंध के सिकरहट्टा मझारी निम्न बांध के 19 आरडी, 18 आरडी, 8.50 आरडी एवं 1.38 आरडी के कटाव निरोधक कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा डगमारा मार्जिनल तटबंध के 2.70 आरडी का भी निरीक्षण किया गया। विस्तारित सिकरहट्टा निम्न बांध का 16 किमी, 15 किमी एवं 5.3 किमी का भी निरीक्षण किया गया। तटबंधों के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, ने लंबित कार्यों को 4 दिनों के अंदर निष्पादन करने का निदेश दिया। साथ ही बाढ़ रोधी सामग्री बालू, बोल्डर आदि को चिन्हित स्थलों पर भंडारण करने का निदेश दिया गया है।