News4All

Latest Online Breaking News

ग्रेटर नोएडा/ प्रकाश अस्पताल का उद्घाटन कर प्रकाश ग्रुप की समर्पित सेवाओं को स्वास्थ्य मंत्री ने सराहा

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) : सेवा व समर्पण भाव से सक्रिय प्रकाश अस्पताल ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में 100 शैय्याओं वाले एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नए अस्पताल का उद्घाटन कर शुभारंभ किया। ग्रेटर नोएडा के ओमेगा वन में प्रकाश अस्पताल की इस इकाई का उद्घाटन प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के कर कमलों से किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश सरकार के गौतमबुद्ध नगर प्रभारी श्री सिंह ने क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाया कि डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों व प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर हम कोरोना महामारी से उत्तर प्रदेश नियंत्रित रखेंगे। यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ा है आपकी सतर्कता जरूरी है। योगी सरकार के सफलतम चार साल पूरे होने पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर भी संक्षिप्त प्रकाश डाला। श्री सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि डॉक्टर्स के पास न जाना पड़े, कोरोनाकाल में जो हमे सीख मिली है उसे जीवन मे आत्मसात किया जाना चाहिए। नेचर व योगा से अपनी इम्यूनिटी मजबूत करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार की आयुर्वेदिक दवाइयों व उस विचार को कल्याणकारी बताया। श्री सिंह ने कहा कि इस सीमावर्ती जिले में कोरोनाकाल में कोविड 18 की भयावहता के बीच सरकार और सरकारी अस्पतालों के साथ समाजसेवी व लगभग 70 फीसदी निजी अस्पतालो में महती भूमिका निभाई और जिले ही नही आसपास के इलाके को महफूज रखा उसके लिए जिले का प्रभारी मंत्री होने के नाते धन्यवाद देता हूँ। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर स्वास्थ्य व शिक्षा आदि क्षेत्रों में समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे प्रकाश ग्रुप के प्रेरणादायी कार्यो की प्रशंसा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तारीफ की। उन्होंने प्रकाश अस्पताल ग्रुप के इस अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल को निकट भविष्य में निकटवर्ती क्षेत्रो के लिए मरीजोपयोगी बताया। डॉ संगीता चौहान ने मंत्री श्री सिंह का मोमेंटो से स्वागत किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन में भाजपा सरकार द्वारा गौतमबुद्ध नगर में कराए गए उल्लेखनीय विकास कार्यो को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार विकास के प्रति कृत संकल्प है। सांसद डॉ शर्मा ने प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की जो कोरोनाकाल में अदृश्य राक्षस के खिलाफ डटकर खड़े रहे और नोएडा क्षेत्र को सुरक्षित रखा। उन्होंने स्वास्थ्य, समाज व राजनीति में बिताए नोएडा की स्वर्णिम यादे भी साझा की।

विधान परिषद सदस्य व पूर्वमंत्री नरेंद्र भाटी ने प्रकाश अस्पताल की प्रशंसा के साथ मांग की कि कोविड19 की दूसरी लहर का कहर कुछ राज्यो में आ चुका है इसलिए सरकार व प्रशासन ने जैसे पहले निजी अस्पतालों को एलर्ट करके सुरक्षित रखा था अगर कोरोना बढ़ता है तो उसी तरह इस बार भी एलर्ट किये जायें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रकाश अस्पताल के प्रबंध निदेशक व वरिष्ठ समाजसेवी डॉ वी एस चौहान ने प्रकाश अस्पताल ग्रुप के शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रुप की उपलब्धियों के साथ सामाजिक विकास में योगदान का भी जिक्र किया। श्री चौहान ने कहा कि प्रकाश ग्रुप मानवीय मूल्यों के साथ साथ जनसेवा के प्रति कृत संकल्पित है। ग्रेटर नोएडा में खुल रहे इस आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल की क्षमता आगामी समय मे बढ़ाई जाएगी।

विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्र के तीनों विधायकों ने अपनी शुभकामनाएं दीं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा इस अस्पताल से क्षेत्र के अलावा आसपास के मरीज भी लाभान्वित होंगे, जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा यह क्षेत्रवासियों के लिए खुशी का विषय है। नोएडा विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा बड़ी खुशी का विषय है आज योगी सरकार के सफलतम चार वर्ष पूरे हुए और क्षेत्र में एक बड़ा आयोजन हुआ जिसमें हम सभी का मिलन हो पाया। शुभकामनाओं के साथ श्री सिंह ने कहा कि कामना है कि भविष्य में यह अस्पताल ऐसा बने की पूरे प्रदेश व देश के मरीज लाभान्वित हों। नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह ने क्षेत्र को अत्याधुनिक सुविधा मुहैय्या कराने के लिए प्रकाश अस्पताल संस्थापक को धन्यवाद दिया।

समापन समय कार्यक्रम स्थल पहुंची पूर्व विधायक व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने प्रकाश ग्रुप को अस्पताल व आयोजन की बधाई दी। मंच का संचालन नोएडा की आवाज नवरत्न अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने किया।

उल्लेखनीय है कि अत्याधुनिक सेवाओं से लैस इस अस्पताल में जनरल मेडिसिन,जनरल सर्जरी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलॉजी के अलावा कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, यूरोलॉजी, फिजियोथेरेपी और ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, नेफ्रोलॉजी, डायलिसिस, कैंसर, स्कीन, कॉस्मेटिक, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, स्की आंख और दंत रोग विभाग भी हैं।अस्पताल में सिटी स्कैन, टीएमटी, ईको, अल्ट्रा साउंड और अन्य कई सुविधाएं हैं।

प्रकाश अस्पताल समूह का सेक्टर-33, नोएडा में भी अस्पताल है, देश के अनुभवी चिकित्सकों का बड़ा समूह प्रकाश अस्पताल के साथ काम कर रहा है। उद्घाटन के इस अवसर पर कै. विकास गुप्ता, डॉ मयंक, डॉ शचि ,आयुष ,डॉ मोहना, सत्येंद्र सिसोदिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महिला शक्ति सामाजिक समिति अध्यक्ष साधना गुप्ता, कवि ओम रायजादा, रेखा गुप्ता, अंजू श्रीवास्तव, तराई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, विवेक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों को गरिमा पंत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।