• Home
  • पंजाब
  • लुधियाना/ ओमैक्स ग्रुप द्वारा ओमैक्स चौक का स्केल्ड प्रोजेक्ट मॉडल किया गया पेश : शहर के बीच आकार ले रहा है लग्ज़री हेरिटेज बाज़ार
Image

लुधियाना/ ओमैक्स ग्रुप द्वारा ओमैक्स चौक का स्केल्ड प्रोजेक्ट मॉडल किया गया पेश : शहर के बीच आकार ले रहा है लग्ज़री हेरिटेज बाज़ार

लुधियाना : ओमैक्स ग्रुप ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट ओमैक्स चौक का स्केल्ड प्रोजेक्ट मॉडल पेश किया। इस अवसर पर चैनल पार्टनर्स और खरीदारों को हेरिटेज थीम पर आधारित इस लग्ज़री हाई-स्ट्रीट कमर्शियल प्रोजेक्ट की झलक देखने को मिली। हालांकि प्रोजेक्ट पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन मॉडल के ज़रिये इसके डिज़ाइन, प्लानिंग और प्रस्तावित अनुभव को विस्तार से सामने रखा गया।

ओमैक्स चौक शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र फाउंटेन चौक और घुमार मंडी के पास स्थित है। प्रोजेक्ट को रानी झांसी रोड और कॉलेज रोड से 1,000 फीट से अधिक का ड्यूल-एक्सेस फ्रंटेज मिलता है। यह डेवलपमेंट पारंपरिक रूप से भीड़भाड़ वाले इस रिटेल इलाके में बेहतर व्यवस्था, सुचारु आवाजाही और आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। स्केल्ड मॉडल में लुधियाना की विरासत और आधुनिक रिटेल प्लानिंग का संतुलित स्वरूप साफ दिखाई देता है।

मॉडल में प्रोजेक्ट की प्रमुख विशेषताएं भी प्रदर्शित की गईं। इनमें हेरिटेज स्टाइल लग्ज़री हाई-स्ट्रीट फ्रंटेज, 20 फीट ऊंची डबल-हाइट रिटेल शॉप्स, 78,000 वर्गफुट में विकसित होने वाला प्रीमियम फूड ज़ोन ‘दावतपुर’, 1,000 से अधिक आरक्षित पार्किंग स्पेस और शादी-ज्वेलरी शोरूम, फैशन-लाइफस्टाइल रिटेल, एंटरटेनमेंट व लग्ज़री सर्विस्ड सूट्स का संतुलित मिश्रण शामिल है।

रेरा की तय समय-सीमा के अनुसार प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्केल्ड मॉडल का अनावरण ओमैक्स चौक के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, जिससे खरीदारों और निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है। ओमैक्स चौक को लुधियाना के लिए एक दीर्घकालिक और प्रीमियम कमर्शियल निवेश अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *