• Home
  • चंडीगढ़ ट्राइसिटी
  • पंचकूला/ राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पर विश्वास फाउंडेशन के सेवा कार्यों को मिला विशेष सम्मान
Image

पंचकूला/ राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पर विश्वास फाउंडेशन के सेवा कार्यों को मिला विशेष सम्मान

पंचकूला : 77वें राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए विश्वास फाउंडेशन को विशेष पहचान मिली। पंचकूला सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह के दौरान हरियाणा के माननीय महामहिम राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष ने संस्था को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


जिला प्रशासन, पंचकूला द्वारा आयोजित इस समारोह में विश्वास फाउंडेशन को यह सम्मान गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से वर्षों से किए जा रहे मानव सेवा कार्यों के लिए दिया गया। सम्मान ग्रहण करने के लिए फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, ऋषि सरल विश्वास एवं मंजूषा ढींगरा उपस्थित रहीं।


विश्वास फाउंडेशन बीते दो दशकों से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 2004 से नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन, मोबाइल ओपीडी वैन के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण, टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराना, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, जरूरतमंदों को कंबल वितरण, भंडारा एवं राहत सेवाएं—इन सभी कार्यों ने फाउंडेशन को एक भरोसेमंद सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित किया है।


सम्मान प्राप्त होने पर संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि केवल संस्था की नहीं, बल्कि उन सभी स्वयंसेवकों और सहयोगियों की है, जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं। उन्होंने भविष्य में भी सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में अपने प्रयासों को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया।

Releated Posts

चंडीगढ़/ LIC में 28 वर्षों से उत्कृष्ट सेवा देने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर रितेश भाटिया हुए सम्मानित

चंडीगढ़ :गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में उत्कृष्ट कार्य और 28 वर्षों से…

Chandigarh/ Cloudnine Hospital Hosts Baby-Ready Workshop & Baby Shower for Expecting Parents

Chandigarh, January 27, 2026 : Cloudnine Group of Hospitals, India’s premium birthing centre, celebrated the beautiful journey of…

चंडीगढ़/ ई.एस.आई.सी. कॉलोनी, सेक्टर 30A में उत्साहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

चंडीगढ़, 26 जनवरी 2026 : ई.एस.आई.सी. एम्प्लॉइज रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ई.एस.आई.सी. कॉलोनी, सेक्टर 30A में भारत के…

चंडीगढ़/ द हिडन टैलेंट वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कराओके सदाबहार फिल्मी गीत कार्यक्रम का किया गया भव्य आयोजन

✍️ सोहन रावत, चंडीगढ़ चंडीगढ़, 25 जनवरी 2026: टैगोर थिएटर के मिनी थिएटर में द हिडन टैलेंट वेलफेयर…

मोहाली/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज़िरकपुर के बलटाना में ब्रजआशा फाउंडेशन ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन

ज़िरकपुर (मोहाली) : आज के समय में जहाँ गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण…

चंडीगढ़/ शिवसेना हिन्दुस्तान ने मनाया गणतंत्र दिवस : मुख्यालय के बाहर फहराया तिरंगा

✍️ राकेश मिश्रा, चंडीगढ़ चंडीगढ़ : सोमवार को शिवसेना हिन्दुस्तान ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया । इस…

चंडीगढ़/ नगर निगम के गणतंत्र दिवस समारोह में नीतिश कुमार हुए सम्मानित

कर्नल डीएन झा सहित अनेक लोगों व सामाजिक संगठनों ने दी बधाई चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा…

Mohali/ National Girl Child Day Celebrated by Honouring Meritorious Students

Mohali, January 24, 2026 : On the occasion of National Girl Child Day, Tushar Foundation, a  non-governmental organization(NGO),…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *