• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ उपायुक्त ने लघु उद्योग भारती के नोटबुक का किया विमोचन
Image

चंडीगढ़/ उपायुक्त ने लघु उद्योग भारती के नोटबुक का किया विमोचन

चंडीगढ़ : बुधवार को लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के उपायुक्त निशांत कुमार यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती की नोटबुक का विमोचन भी उपायुक्त द्वारा किया गया।

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने लंबे समय से उद्यमियों एवं एमएसएमई क्षेत्र के हित में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन की भूमिका को औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

भेंट के दौरान उद्योग जगत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई । उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष अवि भसीन के साथ सुनील खेतरपाल, अक्षय चुग, जरनैल सिंह एवं राम कुमार गर्ग शामिल रहे।

इस अवसर पर LUB के अध्यक्ष अवि भसीन ने कहा कि हम माननीय उपायुक्त महोदय का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने एमएसएमई सेक्टर के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण दिखाया। लघु उद्योग भारती सदैव उद्यमियों के हितों की रक्षा हेतु कार्य करती रही है और हमें विश्वास है कि उनके सहयोग से उद्योग से जुड़ी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा ।

1 Comments Text
  • jaya77login says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Jaya77login, here I come! Ready to test my luck and hopefully score some serious cash. Fingers crossed, this site delivers. Try your luck at jaya77login!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *