• Home
  • अररिया
  • अररिया/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए एसएसबी ने जोगबनी में “वाकथन योग” कार्यक्रम का किया आयोजन
Image

अररिया/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए एसएसबी ने जोगबनी में “वाकथन योग” कार्यक्रम का किया आयोजन

जोगबनी (अररिया) : 56वीं वाहिनी मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के तत्वावधान में गुरुवार दिनांक 19 मार्च 2026 को आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘वाकथन योग’’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी.सी.पी. गेट जोगबनी से पुलिस थाना जोगबनी तक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाश्वत कुमार (भा.पु.से.), कमांडेंट, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, जवानों एवं स्थानीय नागरिकों को योग के महत्व के बारे में बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति एवं संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है।

इस कार्यक्रम में निवास गोंडा, कमांडेंट (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा, डॉ. दीपक प्रसाद, कमांडेंट (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा एवं डॉ. वि. चकमा, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा), संयुक्त अस्पताल बथनाहा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अधीनस्थ अधिकारियों, बल के जवानों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के प्रति अपनी जागरूकता एवं प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस आयोजन के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल ने आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *